भानीधोरा मंदिर में हुई बाबा श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा – भजन संध्य
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में स्थानीय भानीधोरा हनुमान मंदिर में खाटूवाले बाबा श्याम की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा आजरविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर पुजारी चेतन मंगलहारा के आचार्यत्व में पंडित मनोज कुमार ने पूजा-अर्चना करवाई। मुख्य यजमान पूजा-मनीष, प्रिया-मुकेश एवं अदिति-योगेश सैनी दंपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दी। समाजसेवी कैलाश सैनी के आर्थिक सौजन्य से मंदिर में बाबा की स्थापित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या भी हुई, जिसमें गायक कलाकार मुमताज मिरासी ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर इंदू सैनी, गोपाल ब्राह्मोलिया, महेंद्र गुर्जरगौड़, ऋषभ मंगलहारा, नवीन मंगलहारा, ओमप्रकाश बबेरवाल, रामलाल प्रजापत, पूर्णमल मंगलहारा, लक्ष्मीनारायण बणसिया, दामोदर मंगलहारा, कंचन मंगलहारा, पुष्पा मंगलहारा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।