आज गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सौंपा जाएगा ज्ञापन
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न ) । गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह कार्यक्रम संतों के सानिध्य में आयोजित होगा।
सुबह 9 बजे दास बालाजी मंदिर, नेशनल हाईवे 11 बस स्टैंड से गौ भक्त एवं सनातन प्रेमी एकत्रित होकर रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचेंगे, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर दण्डी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज एवं भोला बाबा बगीची के संत सुरजीत नाथ महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में गौ भक्तों के शामिल होने की संभावना है।