डॉ. जुल्फिकार को मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड

 

 

 

शिवम दीक्षित 

झुंझुनू (नवयत्न) । जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम अवार्ड -2026 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ओर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर युगपुरुष स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाले युवा लेखक व चिन्तक डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान 29 अप्रैल को मां शारदा देवी परमार्थ ट्रस्ट की ओर से जयपुर में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम अवार्ड -2026 से सम्मानित किया जायेगा।

उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि शोधकर्ता डाॅ.जुल्फिकार को इससे पहले भी देश – विदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा, समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक सृजन व रिसर्च कार्यों के लिए कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। यह सम्मान व्यक्ति को क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है।

You might also like