गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 11 हजार हस्ताक्षरों सहित प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जय जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने, विधिवत सेवा एवं पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, गौ पालन मंत्रालय की स्थापना तथा केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 11 हजार हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम सौंपा गया।

इस अवसर पर रानी सती रोड स्थित गौ संवर्धन संस्थान कार्यालय चुना चौक से संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी चौक और रोड नंबर एक होते हुए आगे बढ़ी। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील प्रभारी प्रवीण स्वामी एवं चंचल नाथ टीला के पीठाधीश्वर महंत ओमनाथ जी महाराज ने किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे। इनमें पंकज टेलर, कमल स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, संदीप सैनी, वेदप्रकाश महनसरिया, देवेंद्र मोहन छक्कड़, दीपक महनसरिया, धीरज हिसारिया, पुनीत पुरोहित, दिनेश स्वामी, विक्की स्वामी, पार्थ चौमाल, कपिल सोनी, संदीप स्वामी, दीपक कुमावत, गणेश स्वामी सोनासर, अमर सिंह बाकोलिया, विजय डारा, संदीप सोनी, लालू बाकोलिया, सोनू कुमावत, मुरारी स्वामी, नितीन रूंगटा, जीतेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, ज्ञानप्रकाश कटारिया, मूलचंद स्वामी, राहुल मोदी, अजय महनसरिया, लालचंद सैनी, अनिल मेघवाल, अभिषेक सेन, कृष्णा सेन, दीपक वर्मा, नवीन टेकड़ीवाल, सिद्धार्थ शर्मा, संजय स्वामी, आशुतोष स्वामी, प्रशांत स्वामी, आलोक, राजेश मांजू, इंद्र स्वामी, सुनील प्रधान सैनी तथा मातृशक्ति से गायत्री पुजारी, पुष्पा, संतोष, ममता, अंजू, शरबती, सुमित्रा, रेखा, फूला ताई, संतोष कुशवाहा सहित सैकड़ों गौ सेवक मौजूद रहे।