खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल, तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) | एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कृषि आदान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हड़ताल की। हड़ताल के दौरान कस्बे के सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज करवाया।.राजलदेसर खाद-बीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरबलराम अणदा के नेतृत्व में व्यापारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।.व्यापारियों ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान कर राहत प्रदान करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर गणेश भाकर अनिल रूलानिया, अशोक, पवन कस्वा, गोपीचंद, करणीसिंह, गजूसिंह, कानाराम, मदनसिंह, किशनाराम, गणेशकुमार, कुबेरसिंह, लिछमनराम, सुखदास, शंकरलाल सहित अन्य खाद बीज विक्रेता मौजूद रहे ।