गौ सम्मान अभियान में गोभक्त, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निसं
बुगाला (नवयत्न) । गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बुगाला व जाखल के गोभक्तों ने एकजुट होकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने व गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान गोशाला अध्यक्ष प्रतापसिंह मूंड के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व गौसेवकों ने भाग लिया और गोशाला परिसर में एकत्रित होकर गौ माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम के बाद सभी गोभक्त उपजिलाधिकारी मुख्यालय नवलगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गौशालाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने, बेसहारा गौवंश की देखभाल के लिए ठोस कदम उठाने तथा गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। गोभक्तों ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके लिए प्रशासन व समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर विजयपाल सिंह शेखावत,हरिराम जांगिड़, मनोहर सिंह, कैप्टन महेशह बुगालिया, पुरुषोत्तम,महीपाल कुमावत,देवीलाल, बाबूलाल कटेवा,भगवती प्रसाद शर्मा सहित अनेक गौसेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like