महाविद्यालय विकास समिति की बैठक
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय राजकीय जीएसएच महाविद्यालय में प्राचार्य विनीता चौधरी की अध्यक्षता में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय विकास से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव पारित किये गए। बैठक में सदस्य दीपाराम सांडेला ने महाविद्यालय भवन की सुरक्षा हेतु भवन की नींवो के पास भर्ती करवाने, राहुल सामरिया ने महाविद्यालय छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम को सुसज्जित कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु प्रस्ताव दिए, जो सर्वसम्मति से पारित किये गए। बैठक में महाविद्यालय विकास समिति सचिव एस आर बालन, विभागीय प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने भी महाविद्यालय में पानी की माकूल व्यवस्था हेतु आवश्यक पाईप लाइन डालने हेतु प्रस्ताव दिया, जो सर्वसमति से पारित किया गया। इस अवसर अ. प्रशासनिक अधिकारी जीवराज सिंह ने विकास समिति की कार्य प्रणाली से नवीन सदस्यों को अवगत करवाया। विनीता चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।