ढाका की दसवीं पुण्य तिथि पर आज लगेगा रक्तदान शिविर
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय लॉयन्स चेरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक परिसर में शुक्रवार को चूरू के पूर्व जिला प्रमुख रामदेव ढाका की दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर संयोजक डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास के तत्वावधान में राष्ट्रीय जाट महासभा और बाल भारती इंटरनल सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन सहकारी प्रबंध संस्थान, जयपुर के निदेशक डॉ. किशोर कुमार करेंगे। अध्यक्षता ब्लड बैंक के अध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक और बाल भारती इंटरनल स्कूल के निदेशक नोपाराम मंडा मौजूद रहेंगे। रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास के अध्यक्ष विद्याधर पारीक, संरक्षक सदस्य तनसुख रामपुरिया, एडवोकेट हेमन्त कुमार शर्मा, तिलोक जाखड़ और इंद्रा ढाका ने रक्तदाताओं से रक्तदान करने की अपील की है।