बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया परचम

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय मेगा हाईवे स्थित बाल भारती इंटरनेशनल ने सीबीएसई में कक्षा 10 में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर सिद्ध किया कि उनकी प्रतिभाएं बेस्ट हैं। सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में बाल-भारती इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माही अग्रवाल 96.2 प्रतिशत के साथ प्रथम रही। हिमानी संतोभा ने 95.4, राहुल डूडी ने 92.2 प्रतिशत, प्रत्युशी जैन 89.4, दक्षिता कंवर राठौड ने 88.2 प्रतिशत, कार्तिक ने 87.6, यश जैन ने 87.6, परिधी सेठी ने 87, शोर्या प्रताप ने 86.8, अर्पिता मारू में 84.4. योगिता शर्मा ने 84.2, तेजस्वी सोनी ने 84, नीरल गोदारा में 82.4, दर्शन जैन 81.6, सोनम प्रजापत ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय संरक्षक लक्ष्मण राम खिलेरी तथा विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You might also like