वर्धमान में हुआ देशभक्ति एवं आध्यात्म का संगम
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। श्री दिगंबर जैन विद्यालय सोसाइटी के अंतर्गत संचालित संस्थाएं वर्धमान विद्या विहार सेकेंडरी स्कूल एवं श्री दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में मनाया गया। संस्था अध्यक्ष दीपक संगही ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ संस्था के ट्रस्टीगण, प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या द्वारा झंडारोहण कर दीप प्रज्वलन एवं णमोकार मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रात: 8 बजे महाराजश्री ससंघ का आगमन विद्यालय प्रांगण में हुआ। मंगलाचरण कीर्ति दीदी द्वारा किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष आशीष जयपुरिया ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा महाराज श्री का पाद प्रक्षालन किया गया तथा संस्था के ट्रस्टीगण, चातुर्मास समिति, बड़ा मंदिर, दीवानजी का मंदिर एवं जैन भवन के अध्यक्ष तथा मंत्रीगण द्वारा शास्त्र भेंट किया गयास संस्था प्रधान डॉ. मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र कृतिक बज पुत्र मनोज बज एवं सीमा बज का 2026 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 18वी रैंक प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न भेंट कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। स्वतन्त्रता दिवस समारोह में श्री दिगम्बर जैन एजुकेशन ट्रस्ट के माणकचन्द जयपुरिया, उपाध्यक्ष अनुभव सेठी संयोजक, श्री पदमचन्द पिराका, देवेन्द्र छाबड़ा, मनोज बज एवं दिगम्बर जैन विद्यालय सोसायटी की प्रबन्ध समिति के दीपक संगही अध्यक्ष, आशीष जयपुरिया उपाध्यक्ष, रितेश रारा सह-सचिव, सुशील काला कोषाध्यक्ष, सुनील पहाड़िया, मनोज पाटोदी, प्रियंक गंगवाल, कैलाश जयपुरिया तथा सकल दिगम्बर जैन समाज, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में हितेंद्र सागर महाराज ने स्वतन्त्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए मंगलोर मंगलूरु के पास स्थित उल्लाल की जैन रानी अब्बक्का के अमूल्य योगदान के बारे में बताया। वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री 108 वर्धमान सागर महाराज ने अहिंसा को स्वतन्त्रता संग्राम का सबसे प्रबल अस्त्र बताया और कहा कि महात्मा गांधी ने इसी अहिंसा के बल पर भारत को स्वतंत्र कराने में अमूल्य योगदान दियास देश के असंख्य स्वंत्रतता सेनानियों के योगदान पर भी आचार्यश्री ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा परेड एवं बैंड प्रदर्शन तथा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संस्था के अध्यक्ष दीपक संगही ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रबंध समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्टान्न वितरित किया गया।