गांव भारू में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के फॉलो-अप शिविर का हुआ आयोजन

निसं 

झुन्झुनूं (नवयत्न)। राजस्थान सरकार द्वारा गांव भारू में अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के फॉलो-अप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना और स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया ने समस्त ग्रामीणों से मिलकर अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को खाता विभाजन प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किये एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं वंचित रहे लोग अब फॉलो-अप शिविर के माध्यम से राजकीय सेवाओं का दुबारा लाभ उठा सकेंगे। लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने की अपील भी की। इस पहल का यही प्रयास है कि हर गांव की समस्या का समाधान उसी गांव में हो जाए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार मीणा, एडीओ राजेश सैनी, सरपंच प्रतिनिधि शशि कुमार भारू, पवन कुमार शर्मा, पटवारी चीना देवी, अमरचन्द ईशरवाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You might also like