दो भाइयों की यादगार में गोशाला को मिला 2 लाख एक हजार 100 रुपए का सहयोग
संजय सोनी
बुगाला (नवयत्न) । पं गणेश नारायण गोशाला में दो भाइयों प्रह्लाद राय व लेखराम शर्मा की पुण्य स्मृति में परिजनों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह बुगालिया ने बताया कि परिवार की ओर से गोसेवा की भावना के तहत गोशाला को 2 लाख 1 हजार 100 रुपए की राशि भेंट की गई। इस अवसर पर गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग गौसेवा कार्यों को मजबूती देता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग गायों के चारे, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किया जाएगा।इसके अलावा शारदा देवी पत्नी देवकरण सिंह बुगालिया ने 250 मण चारा व 51 हजार रुपए का सहयोग दिया। सुनील पुत्र प्रभुदयाल ने 25 मण चारा,11 हजार रुपए व वाटर कूलर लगाने की घोषणा की गई।यह केवल सहयोग ही नहीं बल्कि अपने पूर्वजों की याद को जीवित रखने का एक माध्यम है।