सैन मंदिर में हुआ विशाल जागरण का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। श्री सैन मंदिर तारानगर में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। स्थानीय श्री सैन मंदिर वार्ड नंबर 10 में संत शिरोमणि श्री सैन जी महाराज की 726 वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल जागरण हुआ।
भजनों का शुभारंभ श्री सैन जी महाराज की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पंडित गोपाल शास्त्री ने गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। सालासर धाम हमारा जय जय बालाजी महाराज, माता रानी भवानी आओ म्हारे अंगना , सैन भगत के कारण रूप बनायो नाई रो आदि भजन पंडित गोपाल शास्त्री जी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित शंकर लाल महर्षि उर्फ़ पाऊं दादा ने गुरू बिना घोर अंधेरा रे साधो , रात सपनै में श्याम आयो सरै ररर पी गयो दहिया आदि भजनों से समा बांध दिया। कथा वाचक जितेन्द्र पंडित ने शास्त्रीय संगीत से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छोटे बच्चे, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग सभी ने भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर राकेश टाक , राजकुमार चौहान,राजा टाईगर, विश्वनाथ भाटी,शंकर लाल तंवर, किशोर भाटी, नानू राम शर्मा,सतू चौहान, भगवान टाक , सुरेंद्र पंवार, महेश पंवार, राजेश चौहान, हनुमान चौहान, लिलाधर,राकेश भाटी, लालचंद पड़िहार,विनोद पड़िहार,कालू ,शुभकरण टाक, मोहनलाल टाक , श्री कृष्ण भाटी , भारत भाटी, बाबूलाल मावर ,हरि इंदोरिया, अनुप खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे । जागरण के बाद सभी को सवामणी का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह 4 बजे आरती के साथ जागरण का समापन किया गया।