श्री धन्ना जाट समाज धर्मशाला न्यास के कार्यकारिणी सदस्यों की सामूहिक बैठक आयोजित
महेन्द्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । खोजी पीठ त्रिवेणी धाम की श्री धन्ना जाट समाज धर्मशाला न्यास की कार्यकारिणी सदस्यों की सामूहिक बैठक धर्मशाला में न्यास अध्यक्ष नृसिंहलाल कपूरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धर्मशाला के विकास, रख-रखाव एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार- विमर्श किया गया। न्यास के मीडिया प्रभारी कैशव बोबास्या ने बताया कि धर्मशाला निर्माण कार्य में आर्थिक एवं अन्य प्रकार से सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं का सम्मान करने के लिए जुलाई मेंभामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कपूरिया ने धर्मशाला के बेहतर संचालन एवं नियमित रख-रखाव के लिए एक कर्मचारी नियुक्त करने का सुझाव रखा जिसे सभी सदस्यों ने अनुमोदित किया। धर्मशाला समाज की अनुपम अमूल्य धरोहर है और इसके संरक्षण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा, धर्मशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा न्यास की भावी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रहलाद पलसानिया,रिछपालकलवानिया, रामचंद्र बोबास्या, मंगलचंद शेरावत, मूलचंद पलसानिया, ग्यारसीलाल बोबास्या,चंद्रभान पलसानिया, मुकेश रोलानिया, महेश श्योराण, बनवारी बोबास्या समेत अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।