गोशाला में सादगी से मनाया व्याख्याता ने अपना जन्मदिन
निसं
बुगाला (नवयत्न) । सीनियर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता सुशिष्ट भानु गोगवत ने अपना जन्मदिन इस बार अनोखे अंदाज में मनाते हुए बुगाला गोशाला में गौसेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गायों को हरा चारा, गुड़ व अन्य सामग्री खिलाकर सेवा की और गोशाला के विकास के लिए सहयोग भी प्रदान किया।अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया ने बताया कि इस दौरान गोशाला परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में उपस्थित गोभक्तों ने इनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। व्याख्याता गोगवत ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसर को सेवा कार्यों में लगाना ही सच्ची खुशी देता है और गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में सभी ने गोमाता की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर नन्दकिशोर स्वामी,भंवरसिंह शेखावत, विजयपाल सिंह,महेंद्र कुमार बुगालिया, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।