कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । रींगस नानी बाई को मायरो कथा को लेकर रविवार को मठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी गर्मी के बावजूद महिलाओ का हुजूम उमड पडा। डीजे व बैण्ड बाजो तथा शाही लवाजमे के बीच निकली कलश यात्रा को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड पडा। कथा वाचक चन्द्र प्रकाश महाराज ने बताया कि कथा को लक्ष्मी नारायण व पत्नी कौशल्या ने अपने सिर पर रखकर रवाना हुए। कलश यात्रा मठ मंदिर से रवाना होकर सीटी बस स्टैण्ड, गांव का बस स्टैण्ड रामानन्द पाठशाला होते हुए आजाद चौक से डाकवालो का मौहल्ला होते हुए कथा स्थल गोविन्द बंशी गार्डन में पहुंची। इस दौरान जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गर्मी को देखते हुए भामाशाह चन्द्र शेखर कानूनगो ने अल्पाहार व शीतल पेयं की व्यवस्था करवाई। चन्द्र शेखर कानूनगों ने कहा कि धार्मिक कार्य में आमजनो को आगे बढकर हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कथा को लेकर शहर भर में जबरदसत केज बना हुआ है। इस दौरान आयुष कानूनगो, अजित लोरा, प्रेम तिवाडी, अजून बागडा, रोहित बागडा, सनातन सोनी, विजय भातरा, गोपाल कुमावत, अश्विनी भातरा, रामअवतार किकरतल्ला, गोपाल कुमावत, सतीश जागिड अखिलेश भातरा, ओमप्रकाश कुमावत, मूलचन्द्र जागिउ सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

You might also like