इंटक ने फल वितरितकर मनाया स्थापना दिवस

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । रींगस इंटक का रविवार को स्थापना दिवस रविवार को जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह लाखनी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान राजकीय उपजिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किये गये। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह लाखनी ने कहा कि मजदूर व श्रमिको के लिए बनाये गये कानूनो का सफल किर्यान्वयन करना चाहिए।

 

उन्होंने केन्द्र सरकार नये श्रम संशोधन विधेयक के लिए पूनर्विचार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इंटक मजदूरो व श्रमिको के लिए कार्य करती रहेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रामगोपाल भींडा, कांग्रेस नेता सुरज्ञान धाबाई, कैलाश कुमावत, अमित कुमावत, नरेन्द्र कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like