बिना पर्ची दवाओं की ऑनलाइन बिक्री सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । अवैध ई-फार्मेसी के संचालन और बड़े कॉर्पोरेट की मनमानी नीतियों के विरोध में बुधवार 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बंद के समर्थन में स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे व अपनी दवा की दूकानें बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध तहसीलदार को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ऑनलाइन दकों की अनियंत्रित बिक्री से बिना वे की दवाएं और नकली दवाओं का चलन बढ़ रहा है, जिससे जनस्वास्थ्य संकट में है। बड़े कॉर्पोरेट द्वारा अत्यधिक छूट देकर छोटे केमिस्टों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। कोविड काल में लागू की गई आपातकालीन अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की। केमिस्टों ने चेतावनी दी है कि सरकार की अनदेखी के कारण दवा व्यापारी संकटकाल से गुजर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश सारस्वत कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव मनोज जोशी, वीरेंद्र जी सहल
श्याम सुंदर माटोलिया, सचिन शर्मा, देवेंद्र माटोलिया, मेजर सिंह, राजकुमार प्रजापत, प्रीतम चोटिया,भंवरलाल मुंदलीया , प्रदीप भरतीया कोषाध्यक्ष, दीनबंधु स्वामी प्रदीप शर्मा आदि केमिस्टक उपस्थित थे।