नौतपा से पहले गर्मी ने छुड़ाए पसीने दिन में सड़कों पर सन्नाटा
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । नौतपा शुरू होने से पहले शेखावाटी के रेटीले धोरों पर नौतपा जेसी झुलसाने वाली गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।बढ़ता जा रहा तापमान और लू चलने से लोगों के पसीने छूडा रखें है । हालत यह है कि दोपहर होते-होते शहर की सड़कें भट्टी की तरह धधकने लग जाती है।यहां पर तापमान पेंतालीस डिग्री सेल्सियस से लगभग पहूंच जाने से सूरज की किरणों से दिन भर तपने के बाद सड़कें सूरज छिपने के बाद भी भट्टी की तरह सुलगती रहती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए दोपहर बाद लोगों की आवाजाही कम होने से सड़कों पर एक तरह से आवागमन ठहर सा गया है। इसलिए सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। हालांकि अभी नौतपा की शुरुआत नहीं हुई है ।भीषण गर्मी से सब्जी के उत्पादन में भी असर पड़ा है।सूरज की कड़कड़ाती किरणों से सब्जियों की खेती मुरझाने लग गई है। हालांकि अभी नोतपा का शुभारंभ होने में कुछ दिन और है।नो दिन तक गर्मी का असर नौतपा में अधिक रहता है। पंडितों के अनुसार ज्योतिषीय मान्यता है कि नो दिन तक घरती अधिक तपती है तो मानसून की अच्छी बारिश होने का संकेत होता है।