मंदिर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । शहर के वार्ड नंबर 10 की राजीव कॉलोनी के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।मंदिर विकास समिति के कोषाध्यक्ष मालीराम शर्मा ने बताया कि पर्यावरण मित्र राजू बागवान के सहयोग से कॉलोनी वासियों ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया ।कार्यक्रम के दौरान छायादार व प्राण वायु प्रदान करने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरण मित्र राजू बागवान का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में एडवोकेट राजेंद्र शर्मा , प्रहलाद नायक ,भगवती प्रसाद ,मुकेश स्वामी, कार्तिक शर्मा ,विक्रम सिंह राठौड़, मनीष तिवाड़ी , तपेंद्र कुमार शर्मा ,अनिल, एडवोकेट हिमांशु शर्मा , वेदांश सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।