रक्तदान शिविर का आयोजन

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित राजपूत धर्मशाला में रविवार को स्व. डेविड उर्फ मोनू सैनी की पुण्यतिथि पर जयपुर की कल्याणी सेवा समिति के तत्वावधान में पांचवें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 52 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धुड़ाराम सैनी रहे। अध्यक्षता समिति के संरक्षक देवाराम सैनी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोकसिंह शेखावत, गोकुलचंद सैनी, समाजसेवी हरीराम गुर्जर, डॉ. महेंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी, एसीबीईओ राजेश कुमावत, अनुपसिंह सैनी, विमल शर्मा, जिला उपप्रमुख सतवीर गुर्जर, शेरसिंह कृष्णिया, डीपी सैनी मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. डेविड उर्फ मोनू सैनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बीडीके अस्पताल झुंझुनूं की डॉ. मैनका के नेतृत्व में संदीप चाहर, राजकुमार, मीणा एवं नरेश कुमार की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
मुख्य अतिथि धुड़ाराम सैनी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता भी स्वस्थ रहता है।
अध्यक्षता कर रहे समिति संरक्षक देवाराम सैनी ने कहा कि स्व. डेविड उर्फ मोनू की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज सेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिविर आयोजक अनुप सैनी ने बताया कि कल्याणी सेवा समिति, जयपुर के सहयोग से यह पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। स्व. डेविड उर्फ मोनू की पुण्य स्मृति में हर वर्ष इस प्रकार का सेवा कार्य किया जाता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। बीडीके अस्पताल झुंझुनूं की टीम ने शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
समापन पर अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नानूवाली बावड़ी सरपंच रमेश कुमार, मानोता कलां के पूर्व सरपंच प्रभुदयाल गुर्जर, नोरंगलाल, मदनलाल, जिलेसिंह, महेंद्र शास्त्री, चंद्रशेखर मीणा, मनोज आर्य, दयाराम गुर्जर, राजकुमार टेलर, रमेश पांडे, दौलतराम, प्रमोद शर्मा, अनिल सैनी, कृष्ण कुमार, राजेश नारवाल, जितेंद्र, अभिषेक, नैतिक, तन्मय, राजेश कुमार एवं श्रवण सेन सहित अनेक लोगों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

You might also like