छेड़खानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर नुकीले औजार से हमला कर किया घायल

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । शहर के पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित क्षेत्र में रविवार शाम एक लड़की से छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप में बदल गया। छेड़खानी की घटना से गुस्साए आसिफ पुत्र मोहम्मद इरशाद ने अशरफ खिलजी पुत्र मोहम्मद आरिफ सिलावट के चेहरे और गर्दन पर नुकीले औजार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में अशरफ को राजकीय चिकित्सालय लाडनूं पहुंचाया जहां उसका ईलाज कर चिकित्सकों ने छुट्टी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी नवाब खान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अशरफ के भाई मुशर्रफ सिलावट से प्राप्त होने के बाद मामले के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरशाद सिलावट पुत्र इब्राहिम सिलावट को शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा हमले के मुख्य कारण और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाने में जुटी हुई है।

You might also like