टोडरमल पीजी कॉलेज में नवमतदाता पंजीकरण शिविर लगाया

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में बुधवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में नवमतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण किया गया। व्याख्याता सुभाष सैनी और बीएलओ सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य नरेश कुमार ने भी पंजीकरण प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल, सरवन कुमार, करतार सैनी, कासिम कुरैशी, संगीता चौधरी, सोनाली शर्मा, राजेश सैनी, विनोद कुमार, अमीषा शर्मा, तपेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्रपाल सिंह, प्रिया पाराशर, प्रवीण शर्मा और अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

You might also like