नशे से दूर रहकर अपनाएं अच्छी आदत, राजयोग से जागृत करें आंतरिक शक्ति

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। राजस्थान टैगोर फाउंडेशन विद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सुनीता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान बताए और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सुनीता दीदी ने कहा कि बाहरी पदार्थों में सुख तलाशने से व्यक्ति नशे की ओर बढ़ता है, जबकि वास्तविक सुख और शांति हमारे भीतर है। राजयोग के अभ्यास से आंतरिक शक्ति जागृत होती है और व्यक्ति नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि नशे से शारीरिक नुकसान के साथ मानसिक अशांति, पारिवारिक तनाव और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार और उच्च मूल्य अपनाने चाहिए, ताकि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया। साथ ही सभी ने जीवनभर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार सैनी (सोनू सर), महेंद्र कुमार शास्त्री, वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार सैनी, विकास कुमावत, नेहा सैनी, सुनीता सैनी, धीरज जांगिड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी परिवार का आभार जताया।

You might also like