सैनी समाज के सामूहिक विवाह को लेकर पोस्टर का विमोचन किया
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । सैनी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन उत्सव मैरिज गार्डन जालपाली मोड श्रीमाधोपुर में किया जा रहा है जिसको लेकर जगह-जगह पोस्टरों का विमोचन किया जा रहा है ।समाज बंधुओ को अधिक से अधिक सम्मेलन में आकार वर-वधु को आशीर्वाद देने का आग्रह कर रहे हैं । इसी कड़ी में मंगलवार को नीमकाथाना की सैनी होटल मिष्ठान भंडार में रामअवतार , प्रदीप कुमार सैनी , रमाकांत , सुशील सैनी, महेश सैनी एवं संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, विवाह समिति के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सैनी,विक्रम कुमार सैनी हांसपुर, पिंटू सैनी श्रीमाधोपुर, राजेंद्र प्रसाद सैनी सीकर जिला अध्यक्ष माली महासभा राजस्थान उपस्थित रहे।