निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 180 रोगी लाभान्वित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज व नोवन्ता मल्टीस्पेशालिटी हास्पिटल मंढा मोड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में नि:शुल्क चिकित्सा एवम जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 180 मरीज लाभान्वित हुये। शिविर में पल्मोलॉजिस्ट डा. सिद्धार्थ मिश्रा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञत डा. सत्यम, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डा. पूजा ने अपनी सेवायें दी। शिविर में पल्मोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने अस्थमा रोगियों को इन्हेलर लेने का सही तरीका और रोग के निदान में इसकी अहमियत पर प्रकाश डालकर रोगियों को रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया।नोवन्ता हॉस्पिटल के प्रबंधक पुन्यवर्धन चौधरी और शिविर प्रभारी डॉ. महेश शर्मा सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी और डॉ.माधव सिंह का आभार जताया।