गौ-सम्मान अभियान के तहत पोस्टर का विमोचन किया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में योगी अखबारी नाथ व योगी हर्षनाथ के सानिध्य में सनातन सेवा न्यास द्वारा गौ-सम्मान अभियान के तहत पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम में 27 अप्रैल को प्रशासन को दिए जाने वाले ज्ञापन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया, साथ ही जानकारी दी गई कि 22 अप्रैल तक हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विनोद प्रजापति, जिला प्रमुख विजय नायक, यूथ नगर अध्यक्ष सुमित बजरंगी, बजरंग लोहानीवाल, उमाशंकर शर्मा नगर उपाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद खटोड़, सुरेश कुमार व कृष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like