प्रतिभावान विद्यार्थियों की रैली निकाल किया अभिनन्दन

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (नवयत्न)। क्षेत्र में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर प्रतिभाओं की चमक को उजागर किया है। नौनिहालों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में BRM स्कूल की छात्रा ममता शर्मा पुत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। वहीं, लालाराम के सुपुत्र संदीप ठोलीया ने सनराइज मॉडर्न शिक्षण संस्थान, छपारा में अध्ययन करते हुए 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परिचय दिया।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में रालोपा नेता रामकरण रेवाड़ द्वारा शिमला में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सफल छात्रों का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं बच्चों के लिए प्रेरणा देने वाला साबित हुआ।

You might also like