सरकारी विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। निकटवर्ती ग्राम बांय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य ‘साइकिल वितरण एवं पुरस्कार सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी रहे। विद्यालय प्रशासन और अतिथियों द्वारा शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही सरकार की प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यालय की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य छगनलाल मीणा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और समारोह के अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों का सहयोग विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन चरण सिंह ने अपनी कार्यक्रम कार्यक्रम में एल.डी. सरावगी , मनोज शर्मा, मनीष सोनी, गोविंद होदकासिया, जगतसिंह, सदीक खान, सुरजीत यादव व विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।