शहरी गैस एजेंसी को ग्रामीण में जोड़ने से उपभोक्ता परेशान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। जिला सेल्स ऑफिसर बीपीसीएल को पत्र भेजकर शिवम भारत गैस वितरक एजेंसी लाडनूं की श्रेणी ग्रामीण से शहरी में परिवर्तित करवाने की मांग की है। पत्र में बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर 45 दिन एवं शहरी क्षेत्र में 25 दिन में सप्लाई किए जा रहे हैं। शिवम् भारत गैस वितरक लाडनूं को ग्रामीण श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत कर दिया गया है जबकि यह शहरी क्षेत्र में स्थापित है यहां लाडनूं नगरपालिका के लगभग 10 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए है।

जिससे लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को सिलेण्डर 45 दिन पश्चात उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिससे शहरी उपभोक्ताओं पर ग्रामीण नियम लागू होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिनभर सिलेंडर के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है मगर उनकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से खासा परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शिवम् भारत गैस प्रबंधक हरदेवलाल जाट ने जिला सेल्स ऑफिसर वसीम अहमद एवं लाडनूं एसडीएम सहित उच्चाधिकारियों को बुकिंग समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

You might also like