श्री संकटमोचन वीर हनुमान मंदिर में उमड़ा धर्म श्रद्धालुओं का सैलाब

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर के सिद्धपीठ श्री संकटमोचन वीर हनुमान मंदिर (ताल बालाजी) के प्रांगण में संत प्रहलाद महाराज के सानिध्य में आज मंगलवार को 1250 से अधिक साधको ने प्रातः 5 से 9 बजे तक तीन करोड़ पचास लाख राम नाम महामंत्र का जाप किया । महाराज ने साधकों को राम नाम जप कि सही विधि बताते हुए राम नाम जप का अभ्यास कराया।राम राम राम ,राम राम राम, राम। नाम जप की मधुर ध्वनि से मंदिर प्रांगण गूज उठा और वातावरण राममय हो गया। आयोजन में मधुसूदन माटोलिया व बालकृष्ण धरड ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया। नाम जप में नगर के सांवरमल माटोलिया, हरिशंकर मंगलहारा, श्रवण काछवाल, ओम मनोहर स्वामी, ललित चौधरी , रामगोपाल, राजकुमार, सुरेशकुमार मुरारका, अंबिकाप्रसाद हारित, मुरारीलाल पारीक, संजय पुरोहित, रामरतन प्रजापत, पृथ्वीराज प्रजापत, नंदकिशोर भार्गव, हरिराम सोनी, मनोज जोशी, ललित राकावत, एड.विनोद नौहाल,पदेन पुजारी निलेश, अजय इंदौरिया, सुशील, रवि, धनराज, पवन, मनोज इंदौरिया, वासुदेव सांगानेरिया, ललित चौधरी, भीवराज भोभरिया, ओम सारस्वत, कथावाचक कोमल किशोरी, ललिता व्यास, संतोष सारस्वत, रिणी कुआं बालाजी महिला मंडल, राधा माधव सत्संग मंडली, भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार सत्संग मंडली, श्री तालवाले बालाजी सेवा समिति के सदस्यों सहित हजारों साधको ने जप अनुष्ठान में उपस्थित होकर विहंगम आध्यात्मिक साधना में भाग लिया।

You might also like