बाबा श्याम की वार्षिकोत्सव में सजी 56 भोग की झांकी
डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न) । झोटवाड़ा स्थित श्याम पुरी में सोमवार को श्री श्याम कुमावत परिवार के तत्वावधान में आयोजित पंचम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम भजन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया और देर रात तक भजन संध्या का आनंद उठाया। भगवान का फूलों का आकर्षक दरबार सजाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई आयोजक कमलेश कुमावत ने बताया कि भजन उत्सव में ज्योत सेवा पंकज जी महाराज द्वारा की गई। इस अवसर पर हाथोज धाम के बालमुकुंद आचार्य महाराज के सानिध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। प्रियंका श्याम दीवानी खाटू सहित विभिन्न भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनीष कुमावत म्यूजिकल ग्रुप के साथ राज राठौड़, आदित्य छिपा एवं अंकित प्रितम शर्मा ब्रदर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा । इस अवसर पर श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाया गया, जिसमें फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर 56 भोग की भव्य झांकी सजाई गई । पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के बीच देर रात तक भजनों की स्वर लहरियां गुंजायमान होती रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न श्याम प्रेमी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनका संस्था की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम स्थल पर हनुमान गोयल द्वारा श्रृंगार सेवा की गई तथा ध्वनि व्यवस्था अजमेरा ऑडियोज द्वारा संभाली गई। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।