70 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच व 31 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल,जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व स्व०राधाकृष्ण व स्व०परमेश्वरी देवी सोनी की स्मृति में उनके परिजनों के सहयोग से 41 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे श्यामलाल सोनी,चन्दादेवी सोनी ,रजनीकांत सोनी,सुनीता झंवर,डॉ आशीष ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 70 मरीजो की मोतियाबिंद जांच कर 31 मरीजों का नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया व शेष मरीजो को निःशुल्क दवाई दी गई। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन गुरुवार को आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। शिविर शुभारंभ पर महेश जाजू व रामोतार चांडक ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर राकेश जाजू, योगेश लढ़ा, रविन्द्र लाहोटी, रामकिशन चांडक, नरेश पेड़ीवाल, मंजू पेड़ीवाल, किरण तापड़िया, एडवोकेट कमल सोनी,मुरलीधर मण्डगिरा,नन्दकिशोर माटोलिया, महावीर रामगढ़िया, रामोतार ठठेरा शंकरा हॉस्पिटल की टीम व अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।