सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर चोर गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न) । बिन्दायका थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर चोर को वारदात करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गए दोनों महंगे मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर लिया। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता था और पुलिस से बचने के लिए वारदात के बाद अपना हुलिया बदलकर आसपास ही घूमता रहता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि बिन्दायका थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर चोर को वारदात करने वाले एक शातिर चोर मनोज जासमेरा उर्फ राहुल (23) निवासी सिरसी चौराहा को गिरफ्तार किया है।आरोपी की निशानदेही पर दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ ईयरफोन, एक ईयरबड्स और 35 वॉट का पावर बैंक बरामद कर लिया गया। हालांकि चोरी किए गए 3 हजार 500 रुपये आरोपी नशे और अन्य खर्चों में खर्च कर चुका था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सूने कमरों की रेकी कर चोरी करता था और सामान बेचकर नशा करता था। चोरी के बाद वह अपना हुलिया बदल लेता था तथा पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहता था। पुलिस की भनक लगने पर वह सुनसान खंडहरों में छिप जाता था।
पुलिस के अनुसार डीडवाना-कुचामन जिले के नगंवाड़ा निवासी हंसराज वर्मा, जो जयपुर के सिरसी गांव में किराये पर रहकर ब्लिंकिट में डिलीवरी पार्टनर के रूप में कार्य करता है, 4 जुलाई को काम पर गया था। लौटने पर कमरे का ताला खुला मिला और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर उसके दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन, ईयरबड्स, 35 वॉट का पावर बैंक और 3,500 रुपये नकद चुरा ले गया। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल ही उसकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को सिरसी क्षेत्र के एक खंडहर से गिरफ्तार किया।

You might also like