पाईप चोरी के मामले में फरार वांछित स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अमृत अटल मिशन 2.0 के तहत तारानगर में पानी की पाईप लाईन के लिए रखी 933 जिंदल कम्पनी की 6 इंची लोहे की पाईप चोरी मामले में तारानगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। ठेकेदार साबिर हुसैन की रिपोर्ट पर दर्ज केस 292/24 व 294/25 में कुल 709 पाईप चोरी हुए थे जिस पर डीएसपी रोहित सांखला के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ले नेतृत्व में एएसआई महेशचंद मीणा, महावीरसिँह, काँस्टेबल राजू नायक, महेन्द्र, विकास पटीर आदि की टीम ने थाने के टॉप-10 में शामिल स्थायी वारंटी अजरूदीन पुत्र ताहिर निवासी नारनौल, थाना टपुकड़ा, जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी और बचे पाईपों को लेकर पूछताछ कर रही है।