एबीवीपी के जिला संयोजक बने नरेंद्र सिंह तंवर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग अलवर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। वर्ग में जयपुर प्रांत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
वर्ग के समापन अवसर पर जयपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष जिनेश जैन द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। चूरू जिले से नरेंद्र सिंह तंवर को जिला संयोजक तथा डॉ. अनुज कुमार को जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। वहीं कुलदीप सिंह जागावत को झुंझुनू विभाग संयोजक, पूजा भांभू को झुंझुनू विभाग छात्रा प्रमुख, सानिया सैनी को जिला छात्रा प्रमुख , वरुण शर्मा को चूरू भाग संयोजक तथा विशेंद्र को तारानगर भाग संयोजक नियुक्त किया गया।
दायित्वों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवनियुक्त जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन द्वारा प्रदान किया गया दायित्व सेवा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।