अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्करी में वांछित आरोपी गिरफतार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर व पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम० आईपीएस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्तों पर विशेष कार्यवाही करने एवं जिले में नशे सम्बंधी अवैध गतिविधि करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही करने के सिलसिले में नाकाबन्दी कार्यवाही करते हुए नशे में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ की जाकर प्रकरण दर्ज करनें के आदेशानुसार एवं सतपाल सिंह अति. पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ, इन्सार अली आरपीएस वृताधिकारी के निकटतम सुपरविजन व सन्दीप कुमार थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना टीम ने गोपनीय मुखबीर तंत्र एवं सजग आसूचना तकनिकी से प्रतिदिन नाकाबन्दी एवं संदिग्ध वाहनों की गहनता से चैंकिग कर कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना राजलदेसर पर दर्ज प्रकरण संख्या 82/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ अफीम में वांछित एवं फरार आरोपी रामनारायण पुत्र मदनलाल स्वामी उम्र 43 साल निवासी हनुमान मन्दिर के पीछे वार्ड न 10, रामपुरा पुलिस थाना जसवंतगढ़ जिला कुचामन डिडवाना को गिरफतार किया जाकर बाद पूछताछ एवं अनुसंधान पेश न्यायालय कर पी०सी० रिमाण्ड हासिल किया जाकर अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं परिवहन के सम्बंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी।