अवैध पटाखा भंडारण पर कार्रवाई, अवैध पटाखे जब्त

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर में प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर और तहसीलदार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार चिड़ावा निवासी तरुण चौधरी, उनके पिता प्रदीप चौधरी और भाई रोहित चौधरी के विभिन्न ठिकानों पर अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे, रॉकेट, बम) बेचने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने कुल चार दुकानों की जांच की, जिनमें से दो दुकानों में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला लेकिन अन्य दो स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसमें देवीजी मंदिर के पास स्थित एक निजी रिहायशी मकान भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल पटाखों के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like