कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती का जन्मदिन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) ।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वंही भीषण गर्मी को देखते हुए लूणास मार्ग पर राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर जलसेवा की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली ने अपने घर पर जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाकर व लोगों को मिठाई वितरित कर प्रदेशाध्यक्ष मेवाती के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, साबिरा बेगम, मो. फारूक, मो. साबिर, राधेश्याम सैनी, बशीर तेली, इंद्राज नायक, महेंद्र जाट आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like