आदिवासी कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

 

सुमेर मीणा

गुढ़ागौड़जी (नवयत्न) । कस्बे के अभिनंदन गार्डन में शनिवार को आदिवासी काग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष रतन मीणा जोधपुरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं डूंगरपुर के विधायक गणेश घोघरा ने काग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर विस्तार से विचार रखे। विशिष्ट अतिथि उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने आदिवासी समाज की जमकर तारीफ की। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राधेश्याम मुहेल , प्रदेश संगठन महासचिव हरफूल मीणा, जयपुर संभाग प्रभारी कैलाशी मीणा, राहुल भैया, आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व ख्याली राम,राजीव गोरा,पूर्व जिला परिषद सदस्य बालूराम उतरासर,, दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी राधेश्याम मीणा सिंघाना, मीणा हॉस्टल अध्यक्ष रामचंद्र मीणा, शिवलाल मीणा रिंगस, रामकुमार भीमसर, सहित कई वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया।

 

सम्मेलन में अतिथियों का साफा ओर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आदिवासी काग्रेस पार्टी को ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने टोडी आदिवासी मीणा छात्रावास में अपने विधायक कोष से 10लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी पुस्तकालय का निर्माण कराने की घोषणा की।। इस अवसर पर विनोद मीणा अशोक मीणा, प्रभाती लाल मीणा, होशियार सिंह मीणा रामसिंह मीणा बामलास मामराज मीणा, मनोज मीणा कालोटा, रोहिताश मीणा भोड़की, अमित मीणा घोड़ी वारा रामनिवास मीणा, प्रहलाद मीणा कालूसर, प्यारे लाल मीणा सले दी पूरा, बिलासा राम भोड़की, , संजय मीणा रवा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संजय मीणा रवा ने किया।

You might also like