अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी कस्बे के जयनिवास कोठी स्थित ट्रस्ट द्वारा बनाई गई अवैध दीवार को प्रशासन ने हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने दिवार को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सूचारू रूप से चालू करवाया है। तहसीलदार सुनील कुमार मील ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा रास्ते में दिवार बनाए जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा रास्ता बंद होने की शिकायत एसडीएम को दी गई थी। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की सुनवाई करते हुए दीवार को अवैध मानकर हटाने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम के फैसले के खिलाफ ट्रस्ट की ओर से न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन न्यायालय ने एसडीएम के निर्णय को सही ठहराते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए।
न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने पुलिस जाब्ते और जेसीबी मशीन की सहायता से मौके पर पहुंचकर अवैध दीवार को हटाया। दीवार निर्माण के कारण आम रास्ता बंद हो गया था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों और आमजन ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी, जो अब दूर हो गई है। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार मील, नगरपालिका एसआई सुनील सैनी, एएसआई धूडसिंह पुलिस जाब्ते के मौके पर मौजूद थे।