तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । तीन सूत्री मांगों को लेकर कॉमरेड जगदीश नाथ ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। जगदीश नाथ ने बताया कि टूटी सड़कों का पेच वर्क करवाने, पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने व पाईप लाईन लीकेज की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया गया है। धरने पर लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी की। धरने पर पहले दिन एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, अंकित तंवर, गोपाल माली, अशोक स्वामी, लालसिंह, बागाराम प्रजापत, शिवलाल जाट, गोविंद जाखड़, रामकुमार जाखड़, प्रहलाद स्वामी, रोहित माली, गजानंद आदि ने शिरकत की। धरने पर बैठे लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा।

You might also like