अजमीढ़ देव जनकल्याण संस्था का 25 को वार्षिक सम्मेलन
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। अजमीढ़ देव जनकल्याण संस्था (रजि.) का वार्षिक सम्मेलन 25 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक ग्रेट एस्केट, वाटर पार्क विरार मुंबई में होगा। डॉ प्रकाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में अजमीढ़ देव की आरती, महाराजा की गौरव गाथा, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। यूपीएससी, प्रशासनिक सेवा, पीएचडी, चिकित्सा, सीए व एमबीए सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामूहिक राजस्थानी घूमर, प्रेरणादायी उद्बोधन, स्वर्ण गाथा-एल्बम् का विमोचन और कार्ड, क्रेविंग और कर्ज पुस्तक का लोकार्पण भी होगा। लक्की ड्रॉ व रात्रि भोजन के साथ समाजबंधुओं के लिए बसों की व्यवस्था भी रहेगी।