संतों, पार्षदों एवं प्रबुद्ध जनों का किया सम्मान
निसं
डूंडलोद (नवयत्न)। यहां के मनसा माता मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार रात्रि में आयोजन समिति की तरफ से साधु संतों, डूंडलोद नगर पालिका के पार्षदों एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। सिद्धेश्वर आश्रम के महंत चेतन नाथ, हीरा नाथ आश्रम शिव धाम डूंडलोद के महंत जीत नाथ एवं दीपक नाथ का कैलाश चोटिया, राघवेंद्र सिंह, बी एल रणवा, अशोक पारीक, मुकेश पारीक, सुभाष चंद्र भूत, राजकुमार पारीक एवं लोकेश पारीक ने कंबल ओढ़ाकर सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डूंडलोद नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन सैनी, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि आफताब भाई जान एवं नवनिर्वाचित पार्षद प्यारेलाल उदावत एविनोद सैनी, सुनील कुमावत, साजिद एवं पार्षद पति अजय मिश्रा का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर पंडित मनोज गोठवाल एपंडित मधुसूदन पाराशर, डॉ के डी यादव, डॉ चेतन बी रावल, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार, पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी, मलिका बाईसा, विदेशी मेहमान लुइव मैडम एवं डोनी सहित डूंडलोद के प्रबुद्ध जनों का भी सम्मान किया गया। 9 दिन चले दुर्गा पूजा महोत्सव में अपनी सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। समारोह का संचालन सुरेश नुवा वाला एवं एडवोकेट राहुल कुमावत ने किया ।समिति के अध्यक्ष सही राम खटोड़ ने आभार प्रकट किया। इससे पूर्व माता की महा आरती कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।