पूर्व संध्या पर हुआ हवन ओर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । निकटवर्ती ग्राम धार्मिक नगरी मऊ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर चुलेटों का मोहल्ला स्थित श्री कुएं वाले बालाजी ओर श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। राकेश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सामूहिक हवन ओर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पंडित दीपक पाराशर ओर पंडित शंकर मिश्रा के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के अंतर्गत 91 वा पाठ का आयोजन दीपक पाराशर के सानिध्य में उनकी टीम द्वारा किया गया। मंडली में दीपक पाराशर, लोकेश पारीक, नंदकिशोर, मोहित, बाबू, सतीश पाराशर ने पांच पाठ कर भक्तिमय माहौल बना दिया। रिटायर्ड प्रधानाध्यापक शिम्भूदयाल पारीक, ओमप्रकाश पटवारी, सीताराम शर्मा, सुभाष तिवाड़ी, नंदकिशोर पारीक, महेश शर्मा, धमौल पारीक, पवन तिवाड़ी, विनोद शर्मा, रमेश जांगिड़, नाथूलाल जांगिड़, सुरेश पटवारी, समाजसेवी महावीर सिंह, गिरधारी शर्मा, समाजसेवी महेश सैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हवन में आहुति दी। गिरधारी शर्मा ने बताया कि मंत्रोचारण से माहौल भक्तिमय हो गया। जोड़े बनाकर हवन में आहुति दी गई। भगवान परशुराम के समक्ष केक काटकर जन्मदिन मनाया। हनुमान के समक्ष जोत जगाई गई। शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। हनुमान चालीसा के साथ आरती कर भगवान को भोग लगाया गया। प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण, कृपाल पारीक, रतन शर्मा, सांवर मल शर्मा, बबलू, सुरेश शर्मा, नितेश तिवाड़ी, लोकेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, मुकेश कुमावत अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद जांगिड़, जयप्रकाश, योगेश, दिनेश, पंकज, विशाल, विवेक, नितिन, नीरज, कृष्णा पटवारी, राहुल, विजय, विक्की शर्मा, अक्षय, विनय, विवान सहित समस्त मोहल्लेवासी मौजूद थे।