स्कूलों में आरएसएस की पुस्तिका बांटने का आरोप
निसं
अलसीसर (नवयत्न)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने बुधवार को मलसीसर के ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ‘आरएसएस के 100 वर्षÓ नामक पुस्तिका बांटे जाने का आरोप लगाया। माकपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिक्षा विभाग की ओर से ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताÓ के नाम पर विद्यार्थियों को यह पुस्तिका वितरित की जा रही है और इसी के आधार पर परीक्षा भी कराई जा रही है। उन्होंने इसे सरकारी मशीनरी का आरएसएस के प्रचार के लिए इस्तेमाल बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छोटे बच्चों के बीच किसी संगठन की विचारधारा का प्रचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुस्तिका के आधार पर परीक्षा कराई गई तो स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया। इस दौरान कामरेड महिपाल पूनिया, मोहित जलंद्रा, राहुल सिलाइच, सोयब खान, दीपक सामरिया, अमित शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।