स्कूल की तरक्की के लिए भामाशाहों ने दी 61 हजार की मदद, ग्रामीणों ने भी जुटाए 15 हजार रुपए
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली में विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों और ग्रामीणों ने सहयोग की मिसाल पेश की। विद्यालय में सुविधाओं के विकास के लिए पूर्व कमाण्डेंट पूरणमल ने 51 हजार रुपए, सुनील सिंह शेखावत ने 5100 रुपए तथा बनवारीलाल जांगिड़ ने 5000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों ने भी विद्यालय विकास के लिए 15 हजार रुपए की राशि तथा मिठाई उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में झेरली पंचायत पीईईओ सुशीला शर्मा, प्रधानाचार्या मैना जांगिड़ एवं ग्राम प्रशासक अनूप देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन एवं छात्र नामांकन वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार सैनी एवं राकेश कुलहरी को उपखंड स्तर पर एसडीएम सूरजगढ़ द्वारा सम्मानित करने पर उनका स्कूल में भी सम्मान किया गया। समारोह में सदस्य पृथ्वी सिंह, पुरुषोत्तम भटैया, मन्दरुप भटैया, कमलेश, होशियार सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रतनलाल गुप्ता, बुधराम, राधेश्याम मीणा, भानसिंह शेखावत, सांवरमल जांगिड़, बाबूलाल सौखला एवं मातूसिंह शेखावत उपस्थित रहे।