धोखे से बैंक खाता खोलकर करोड़ों का लेन-देन करने के आरोप

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। धोखेपूर्वक बैंक खाला खोलने और उसमें फिर करोड़ों का लेनदेन कर लेने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में हुसैन अली पुत्र मंगलदीन लीलगर, निवासी सम्राट होटल के पिछे सुजानगढ ने बताया है कि मेरे नाम से मेरी जानकारी एवं बिना सहमति के मुझे धोखे में रखकर क्रिकेट टूर्नामेन्ट में आई.डी. की जरूरत होने पर अवैध रूप से केवाईसी का नाम लेकर मुझे बिना बताये नन्दकिशोर व मनोज पुत्रगण फूलचन्द ने मेरे नाम से डी.सी.बी. बैंक शाखा सीकर में अक्टूबर 2025 में एक बचत खाता सं. 42614600011769 खुलवाया।

जिसमें मेरे मोबाईल नम्बर के स्थान पर अपने भाई सुनील के नंबर अंकित किए व उक्त बैंक खाते में विभिन्न प्रकार के अवैध वित्तीय लेन देन किये गये। प्रार्थी का कहना है कि जब मैंने विदेश जाने के लिए आवेदन किया तो मुझे अन्तर्राष्ट्रीय बैंक खाते की आवश्यकता हुई। इस पर मेरे भाई ने 30 जून 26 को अपने मोबाईल से मेरे नाम से ऑनलाईन डी.सी.बी. बैंक शाखा सीकर में खाता खुलवाने के आवेदन किया, तो ऑलरेडी मेरे नाम से खाता खुला हुआ बताया गया।

तब मुझे इस बैंक खाते के बारे में जानकारी मिली और मैंने पाया कि उक्त खाते का उपयोग करीब 16-17 महिनों से किया जा रहा है व लगभग 7 करोड़ रुपये का लेन देन हो चुका है। तब हमने संबंधित व्यक्तियों को उक्त बाता बन्द कराने व उसकी पूरी जानकारी देने की मांग कीए उन्होंने कहा कि सेटलमेन्ट करलो, हम तुम्हें चार लाख दे देंगे और नहीं मानोगे तो जान से मार देंगे।

प्रार्थी का आरोप है कि 30 जून 26 को नन्दकिशोर, मनोज ने मुझे घर पर बुलाया और मेरे साथ मारपीट की और कहा हमने तेरा खाता सटेबाजी और अवैध गैमिंग के काम में चलाया है। दोनों पर आरोप लगाया गया है कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।

You might also like