भव्य स्वागत के बीच उपमुख्यमंत्री को सौंपा गया जनहित का ज्ञापन, सर्किल निर्माण की उठी मांग

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी जी के आगमन पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं ने पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। ग्रामवासियों की ओर से भामाशाह दातार सिंह जी ने जम्वाय माता का चलचित्र भेंट किया, वहीं उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में साथ चल रहे खंडेला विधायक सुभाष मील का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से महरौली मोड़ पर सर्किल निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसे समाजसेवी शंकर सिंह फौजी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त स्थान पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और आवागमन बाधित होता है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा फोर-लेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है, ऐसे में वहां सर्किल बनाए जाने की मांग की गई ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात सुगम हो।
उपमुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की गहन जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच विमला देवी झाझरिया, भूतपूर्व सरपंच प्रेम कंवर सहित अनेक महिलाओं और ग्रामवासियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जगदीश यादव, जय सिंह, श्रवण सिंह, सुरेश झाझरिया, मनोज, नंद सिंह, उदय सिंह, भागीरथ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल कुमावत, बाबूलाल सैनी, राजेन्द्र सिंह फौजी, कृष्ण सेन, शिवपाल सैनी, उपेन्द्र सिंह, गंगा सिंह, प्रेम हरिजन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

You might also like