एक शाम गऊ माता के नाम वार्षिकोत्सव 10 अक्टूबर को

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत हाँसपुर के सती वाले जोहड़ा में बगैर सरकारी अनुदान के चल रही श्रीराम गऊनंदी शाला का वार्षिकोत्सव आयोजन शनिवार 10 अक्टूबर होगा। इस वर्ष भी श्राद्धपक्ष में होने वाले एक शाम गऊ माता के नाम धार्मिक आयोजन के तहत विशाल रात्रि जागरण में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, भजन गायक-गायिकाओं द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण को लेकर रविवार को श्रीराम गऊ नंदीशाला प्रांगण में मोतीलाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संचालक बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पांचवें विशाल रात्रि जागरण को लेकर हुई चर्चा में साउंड, स्टेज, टेंट और प्रचार-प्रसार कलाकारों के बारे में बातचीत की गई। बैठक में अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कटारिया, सदस्य प्रकाश शर्मा, रघुनाथ रैगर, विश्वनाथ शर्मा, राजू सैनी, महिपाल चौधरी, सतवीर कटारिया, अशोक कुमार मीणा, बाबूलाल सैनी, शीशराम मीणा, कृष्ण सैनी, संजू सैनी, बबलू सैनी, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमावत, पूर्णमल, राजू चौधरी, गोकुल गोरा, लक्ष्मीनारायण सैनी, कमलेश मीणा, विशाल सैनी, नितेश खेदड़, रोहिताश निठारवाल आदि शामिल हुए।

You might also like